Animal Box Office Collection Day 3
Animal Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. सिनेमाघरों के बाहर भीड़ उमड़ नजर आ रही हैं. इस फिल्म को दर्शकों से सहज प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में एक सौ करोड़ का आंकड़ा और दूसरे दिन दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने सभी भाषाओं में 72.50 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसमें से हिंदी में 64.80 करोड़ की कमाई है.
अब चर्चा हो रही है कि क्या यह फिल्म इंडस्ट्री का ‘मंडे टेस्ट’ पास कर पाएगी या नहीं. फिल्म की चौथे दिन की कमाई से यह लग रहा है कि फिल्म ने ‘मंडे टेस्ट’ पास कर लिया है. पहले चार दिन में फिल्म ने भारत में 240 करोड़ से अधिक की कमाई की है. सोमवार के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि रणबीर की ‘एनिमल’ जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. ‘सैक्निल्क’ रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 39.9 करोड़ की कमाई की है.
फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर को सराहा जा रहा है और बॉबी देओल के अभिनय को भी दर्शकों ने पसंद किया है. कई विवादित मुद्दों के बावजूद, फिल्म को दो अतिवादी राय भी मिल रही हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 356 करोड़ का बिजनेस किया है. ‘एनिमल’ में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, तृप्ति देमारी, अनिल कपूर, बॉबी देओल और शक्ति कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.