मनोरंजन

Bollywood News : जैकलीन फर्नांडीज के बांद्रा वेस्ट वाली सोसायटी में लगी आग, जैकलीन सुरक्षित

Bollywood News : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग से धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है. दमकल की गाड़ी भी आग बुझाती नजर आई है. जैकलीन फर्नांडीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं.


जानकारी के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज का घर बांद्रा वेस्ट के पाली हिल स्थित नवरोज हिल सोसायटी में है. इस बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर किचन में आग लगने की घटना हुई. जैकलीन फर्नांडीज इसी बिल्डिंग में 15वीं मंजिल पर एक आलीशान 5 बीएचके फ्लैट में रहती हैं. आग लगने की सूचना पर तुरंत चार फायर टेंडर, तीन जंबो टैंकर और एक ब्रीदिंग वैन मौके पर पहुंची. हालांकि अभी तक किसी के झुलसने की खबर नहीं है फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.



एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीज एक आगामी फिल्म में एक्शन स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ नजर आएंगी. जैकलीन फर्नांडीज इस फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने इटली में एक्शन स्टार के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. इसके अलावा वह अक्षय कुमार की फिल्म ”वेलकम टू जंगल” में भी नजर आएंगी. वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं जैकलीन फर्नांडीज अपने बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर की वजह से लगातार खबरों में बनी हुई हैं.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.