चुनाव

JDU Candidate List : जदयू ने 16 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, ललन मुंगेर से तो लवली आनंद शिवहर से लड़ेंगी चुनाव

Lok Sabha Election- 2024 : पटना, जेडीयू ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और जेडीयू के कद्दावर नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मुंगेर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं जेडीयू ने बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को शिवहर से चुनाव मैदान में उतारा है. जदयू की इस सूची में जिन लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है, उनमें छह पिछड़ी जाति हैं जबकि पांच अति पिछड़ी जातियों से ताल्लुक रखते हैं. जेडीयू की ओर से घोषित इस लिस्ट के मुताबिक इस बार पार्टी ने राज्य में अपने 2 सांसदों के टिकट काट दिए हैं. जदयू ने सीवान लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है.

16 उम्मीदवारो की इस सूची में मुंगेर से ललन सिंह, बांका से गिरधारी यादव, सुपौल से दिलेश्वर कामत, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव, जहानाबाद से चंदेश्वर चंद्रवंशी, शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर, वाल्मीकिनगर से सुनील महतो, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, किशनगंज से मास्टर मुजाहिद आलम, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, गोपालगंज से आलोक सुमन, भागलपुर से अजय मंडल, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल और सीवान से विजय लक्ष्मी शामिल हैं.

जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह ने बताया कि एनडीए सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारे के फॉर्मूले और उम्मीदवारों को तय करने में कोई समस्या नहीं थी. हर बात पर सहमति थी और इसी सहमति के तहत पार्टी ने आज अपनी सूची जारी कर दी.

गौरतलब है कि पिछले बार लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार में एनडीए को बड़ी जीत हासिल हुई थी. जिसमें जेडीयू और बीजेपी ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और लोक जनशक्ति पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इसमें बीजेपी 17 में 17 सीट जीत गई थी और जेडीयू 16 सीट पर जीती थी. इसके साथ ही एसजेपी के खाते में भी छह सीटें आईं थीं.

इससे पहले बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारे के तहत ये तय हुआ था कि बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 5, मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 1 सीट और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1 सीट मिलेगी.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.