कारोबार

आरबीआई ने बैंक ऑफ अमेरिका और एचडीएफसी बैंक पर लगाया जुर्माना

रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कुछ मानदंडों के उल्लंघन के लिए बैंक ऑफ अमेरिका और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा रिजर्व बैंक ने पांच सहकारी बैंकों पर भी जुर्माना ठोका है.

आरबीआई ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि बैंक ऑफ अमेरिका और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड पर पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा रिजर्व बैंक ने पांच सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है. बैंक नियामक ने विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (FEMA) 1999 की उदारीकृत धनप्रेषण योजना के तहत सूचना उपलब्ध कराने की जरूरतों पर निर्देशों के उल्लंघन के लिए बैंक ऑफ अमेरिका, एनए पर यह जुर्माना लगाया है.

रिजर्व बैंक के आनुसार,एचडीएफसी बैंक पर जुर्माना प्रवासियों से जमा स्वीकार करने को लेकर निर्देशों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है. वहीं, आरबीआई ने विभिन्न नियामक मानदंडों का अनुपालन नहीं करने पर पांच सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है. रिजर्व बैंक ने जिन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है, उनमें द पाटलिपुत्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बिहार, बालासोर भद्रक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, ओडिशा, ध्रांगध्रा पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक, गुजरात, पाटन नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, गुजरात और मंडल नागरिक सहकारी बैंक, गुजरात शामिल है.

रिजर्व बैंक ने जारी बयान में कहा है कि इन सभी मामलों में जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है. इसका उद्देश्य संस्थाओं द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेन-देन या समझौते की वैधता पर प्रभाव डालना नहीं है.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

4 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.