कारोबार

GST Data: नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 15% बढ़कर 1,679 29 लाख करोड़ रुपये हो गया

GST Data: दिवाली, धनतरेस, छठ और सादियों के सीजन के चलते नवंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में शानदार उछाल देखने को मिला है. वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा, नवंबर 2023 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) राजस्व संग्रह 1,67,929 लाख करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 15 प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि दर दर्ज करता है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में सकल जीएसटी संग्रह छठी बार 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया.

नवंबर 2023 के महीने में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,67,929 करोड़ रुपये है, जिसमें से सीजीएसटी 30,420 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 38,226 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 87,009 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 39,198 करोड़ रुपये सहित) है. वित्त मंत्रालय ने कहा, उपकर 12,274 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 1,036 करोड़ रुपये सहित) है.

वित्त मंत्रालय ने कहा कि उसने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 37,878 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 31,557 करोड़ रुपये का निपटान किया है. मंत्रालय ने कहा, “नियमित निपटान के बाद नवंबर 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 68,297 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 69,783 करोड़ रुपये है.”

जारी आंकड़ों के विवरण के अनुसार, नवंबर 2023 का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 15 प्रतिशत अधिक है और नवंबर 2023 तक 2023-24 के दौरान साल-दर-साल किसी भी महीने के लिए सबसे अधिक है.

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

10 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.