लाइफस्टाइल

स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए फेलिक्स हॉस्पिटल को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित इम्पीरियल होटल में शनिवार को बीडब्ल्यू हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स का आयोजन किया गया. आपको बता दें WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर 10 में से लगभग 1 मरीज की सही देखभाल या गलत डायग्नोसिस और गलत इलाज से स्वास्थ्य को नुकसान होता है और असुरक्षित देखभाल के कारण सालाना 3 मिलियन से अधिक मौतें होती हैं.

निम्न-से-मध्यम आय वाले देशों में, 100 में से 4 लोग असुरक्षित देखभाल के कारण मर जाते हैं. कई प्रकार की दवाइयों के गलत इस्तेमाल से या इलाज के समय सही दवा न चुन पाने के कारण मरीज अपनी जान खो बैठते है. 50 प्रतिशत से अधिक हानि (प्रत्येक 20 रोगियों में से 1) को रोका जा सकता है. इस नुकसान का आधा हिस्सा गलत दवाओं के कारण होता है.

क्वालिटी और सेफ्टी ट्रीटमेन्ट क्या होता है ?

अस्पताल में मरीज के सही इलाज के लिए 32 क्वालिटी इंडीकेटर्स होते है या NABH के कुछ निर्धारित मानक होते है. जिस पर अस्पताल को खरा उतरना आवश्यक होता है. फेलिक्स हॉस्पिटल NABH के सभी मानकों पर खरा उतरा और मरीजों को बेहतरीन स्वस्थ्य सुविधा प्रदान करके बीडब्ल्यू हेल्थकेयर से सम्मानित हुआ. इस कार्यक्रम के में फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता, डायरेक्टर डॉ रश्मि गुप्ता और जनरल मैनेजर पायल भयाना मौजूद रहे.

डॉ. डीके गुप्ता ने कुछ अनुमान बताते हुए कहा कि 10 में से 4 रोगियों को प्राथमिक और चलने-फिरने की स्थिति में नुकसान होता है, जबकि 80% (23.6-85%) तक इस नुकसान से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा हमारे लिए रोगी का बेहतर इलाज ही सर्वोपरि है इसलिए हम अस्पताल में NABH द्वारा निर्धारित हर मानक की बहुत ही बारीकी से जाँच करते है.

इस मौके पर संजीव नवांगुल, सीईओ और एमडी, भारत सीरम एंड वैक्सीन्स लेफ्टिनेंट, डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ – बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड और संस्थापक – एक्सचेंज4मीडिया, सुधीर मिश्रा, संस्थापक और प्रबंध भागीदार, ट्रस्ट लीगल, हरबिंदर नरूला, सीईओ, बीडब्ल्यू हेल्थकेयरवर्ल्ड और बीडब्ल् मौजूद रहे.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.