देश

T20 World Cup, IND vs AUS: सेमीफाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, हिट मैन के प्रहार से परास्त हुई कंगारू, अफगानिस्तान खुश

T20 World Cup : वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक महत्वपूर्ण मैच खेला गया। जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से करारी हार दी। यह मुकाबला गॉस आइटेल के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस हार के बाद कंगारू टीम के मुश्किल बढ़ सकती है।

टीम इंडिया जीत से सबसे बड़ा योगदान रोहित शर्मा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दिया। रोहित ने 41 गेंद पर 92 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद भारत के गेंदबाज कुलदीप यादव ने दो मिडिल ओवरों में आकर 2 अहम विकेट हासिल किए। जबकि अर्शदीप सिंह सबसे अधिक तीन विकेट लेने में सफल रहें।

भारत ने दिया 206 रन का लक्ष्य

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और उन्होंने 206 रन का लक्ष्य दिया। विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए, लेकिन रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 92 रन की ब्रिलियंट पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए और मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में 4 छक्के भी मारे। सूर्यकुमार यादव ने भी 16 गेंदों में 31 रन बनाए। अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने मिलकर भारतीय टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। हार्दिक ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए और दुबे ने 22 गेंदों में 28 रन की योगदान दी।

कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन के चलते की जीत तय की और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार के हकदार बने।

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.