देश

PM Modi: मणिशंकर अय्यर के बयान पर PM मोदी का तंज, फटेहाल पाकिस्तान बेचने निकला है एटम बम

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 11 मई को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान के पास परमाणु बम वाले बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बार- बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है. वह कहते हैं कि संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है. इस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की हालत आज ऐसी है जो अब उसको बम बेचने की नौबत आ गई है लेकिन उसके लिए कोई ग्राहक नहीं मिल रहा है.

ओडिशा के कंधमाल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “बार-बार कांग्रेस अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है. वे कहते हैं ‘संभल के चलो पाकिस्तान के पास परमाणु बम है. ये मारे पड़े लोग, देश के मन को भी मार’ ‘रहे हैं’. वे पाकिस्तान के बम के बारे में बात करते हैं, लेकिन पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उन्हें नहीं पता कि इसे कैसे रखा जाए और वे अपने बम बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उन्हें खरीदना नहीं चाहता है क्योंकि लोग इसके बारे में जानते हैं.

दरअसल कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है. हमारे पास भी बम है लेकिन अगर कोई लाहौर पर बम गिराता है तो रेडिएशन 8 सेकेंड में अमृतसर भी पहुंच सकता है. उन्होंने आगे पाकिस्तान संग सम्मान से पेश आने की भात की. उन्होंने कहा कि अगर हम पाकिस्तान का सम्मान करते हैं तो शांतिपूर्ण तरीके से रहेगा. अगर हम उन्हें नकारते हैं तो वहां कोई शख्स भारत पर बम लॉन्च करने का फैसला कर सकता है.

ओडिशा के कंधमाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ”भारत ने मन बना लिया है कि एनडीए (लोकसभा में) 400 के पार जाएगी. कांग्रेस के लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि देश ने अब तय कर लिया है कि 4 जून को वे जीतेंगे. विपक्ष के लिए जरूरी सीटें नहीं मिलने पर वे 50 सीटों से नीचे सिमट जाएंगे.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.