देश

‘Please leave me…’,चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला की गुहार, वायरल हुआ वीडियो

अमेरिका के एक स्टोर में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला पुलिस इंटरोगेशन रूम में बैठी दिखाई देती है और पूछताछ के दौरान फूट-फूट कर रोने लगती है. यह घटना 15 जनवरी की बताई जा रही है, हालांकि वीडियो हाल ही में Police Release नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

वीडियो में साफ दिखता है कि महिला हाथ जोड़कर पुलिस के सामने बैठी है और लगातार अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग रही है. पुलिसकर्मी उससे उसकी पहचान और भाषा के बारे में पूछताछ करते हैं, जिस पर वह बताती है कि उसकी मातृभाषा गुजराती है और वह भारत से है.

पूछताछ में टूट गई महिला

वीडियो की शुरुआत में महिला को पुलिसकर्मी तलाशी लेते हैं. इसके बाद जैसे ही पूछताछ शुरू होती है, महिला घबराहट में रोने लगती है. पुलिस उससे पूछती है. ‘तुम यहां इसलिए हो क्योंकि तुम्हें शॉपलिफ्टिंग करते पकड़ा गया है. क्या तुम्हारे पास कोई पहचान पत्र है? इस पर महिला रोते हुए कहती है कि उसने दुकान से सामान चुराया था ताकि उसे दोबारा बेच सके. पूछताछ के दौरान महिला बार-बार हाथ जोड़कर कहती है, Please leave me. I will never do this again.” वह अधिकारियों से रहम की भीख मांगती है और यकीन दिलाती है कि आगे कभी ऐसी गलती नहीं करेगी.

पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

महिला के रोने और गलती स्वीकारने के बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से चार्ज किए बिना चेतावनी देकर छोड़ दिया. एक अधिकारी ने कहा ‘We are letting you go for today,” लेकिन साथ ही यह भी चेताया कि अगर वह दोबारा स्टोर में घुसी तो उस पर ट्रेसपासिंग का केस दर्ज किया जाएगा. वीडियो के आखिर में पुलिस अधिकारी महिला से यह भी पूछते हैं कि क्या वह घर पर चल रही किसी परेशानी के बारे में बात करना चाहती है. इससे साफ झलकता है कि पुलिस उसकी निजी परिस्थितियों को भी समझने की कोशिश कर रही थी.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

6 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

6 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

1 week ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 week ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

1 week ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.