संजय सिंह
छह महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से कई शर्ते जमानत को बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सासद संजय सिंह बुधवार शाम को जेल से रिहा हो गए. इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. बहार निकलते ही संजय सिंह ने कहा, ये समय जश्न नहीं बल्कि संघर्ष का है.
संजय सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने के साथ ही ये भी कहा कि ‘जेल का जवाब जनता वोट से देगी.’
21 मार्च 2024 को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद पार्टी की कमान सौरभ भारद्वाज, अतिशी और दुर्गेश पाठक जैसे कई नेता मिलकर संभाल रहे हैं. वहीं बुधवार को संजय सिंह के जेल से बहार आने के बाद एक बार फिर से पार्टी के कार्यकर्तांओं मे जोश देखने को मिलेगा. संजय सिंह आम आदमी पार्टी के सस्थापक सदस्यों में से एक माने जाते हैं और उनकी कार्यकर्ताओं के बीज अच्छी पकड़ मानी जाती है.
जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह ने एक्स पर लिख, “ये जश्न का नहीं, जंग का समय है. सभी देशभक्त कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहें. हमारे क्रांतिकारी साथी अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं. जेल के ताले टूटेंगे, हमारे साथी छूटेंगे.”
संजय सिंह के बाहर आने से AAP को क्या फायदा होगा?
संजय सिंह पार्टी के वरिष्ट नेता है. उनको जमानत मिलने से पार्टी को चलाने के लिए रणनीति बनाने में आसानी होगी.
संजय सिंह के रिहाई से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जेल से बहार निकलाने के लिए सुगमता बनाने में आसानी होगी.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लोकसभा सीट एक भी नहीं हैं. ऐसे समय में संजय सिंह का जेल से बाहर आना प्रचार-प्रसार करने में आसानी होगी.
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए…
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL में ऐसा तूफान बने हुए…
दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है. कई दिनों से भीषण गर्मी और…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला…
वैश्विक हालात, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच…
This website uses cookies.