Election Commission of India
Election Commission: आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. इसे भारत चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग की आज हुई बैठक के दौरान चुनाव को निष्पक्ष, शांति और बेहतर तरीके संपन्न करवाने के लिए कितनी फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में तैनात करना है इस पर चर्चा की गई है. इसके अलावा कितने चरणों में चुनाव संपन्न करवाया जा सकता है.
किन राज्यों में पहले और किन राज्यों में बाद में चुनाव हो सकता है जैसे तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई है. दोनों नए चुनाव आयुक्त को पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है. आज ही नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाला है.
साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के साथ जिन राज्यों में विधानसभा का चुनाव है उन पर भी तरीखों का ऐलान होगा. बीते दिन गुरुवाव को दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को नियुक्त किया गया था. उसके बाद शुक्रवार को इन दोनों ने अपना कार्यभार संभाला.
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
INDIA vs NAMIBIA : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को टीम इंडिया ने शानदार…
This website uses cookies.