देश

Lok Sabha Polls : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट जारी की, राजस्थान से 2 उम्मीदवारों के नाम

Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कर्नाटक के लिए तीन और राजस्थान के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की है. सबसे पुरानी पार्टी ने राजस्थान के भीलवाड़ा से सीपी जोशी को मैदान में उतारा है और दामोदर गुर्जर राजस्थान के राजसमंद से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. इस दौरान पार्टी ने कर्नाटक के बेल्लारी से ई. ठुकराम, चामराजनगर-एससी से सुनील बोस और चिक्कबल्लापुर से रक्षा रमैया को मैदान में उतारा है.

इससे पहले गुरुवार यानी कल को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की. झारखंड में कालीचरण मुंडा खूंटी सीट से, सुखदेव भगत लोहरदगा से और जय प्रकाशभाई पटेल हज़ारीबाग से चुनाव लड़ेंगे.

मध्य प्रदेश में राव यादवेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ, तरवर सिंह लोधी दमोह से और प्रताप भानु शर्मा विदिशा लोकसभा क्षेत्र से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. तेलंगाना में अथराम सुगुना को आदिलाबाद से, तातिपर्थी जीवन रेड्डी को निज़ामद से, नीलम मधु को मेडक से और चमाला किरण कुमार रेड्डी को भोंगिर से चुनाव मैदान में उतारा गया है.

उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने जारी किए 4 उम्मीदवार. डॉली शर्मा को गाजियाबाद से, शिवराम वाल्मिकी को बुलंदशहर से, नकुल दुबे को सीतापुर से और वीरेंद्र चौधरी को महराजगंज से टिकट दिया गया है. राजस्थान में 25 संसदीय क्षेत्र हैं. राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. चरण 1 (19 अप्रैल) में 12 सीटों पर मतदान होगा, जबकि शेष 13 सीटों पर दूसरे चरण (26 अप्रैल) में मतदान होगा.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.