चुनाव

INDIA Bloc Mega Rally: ‘रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता रूठ जाएगी तो हाथ मलोगे…’, रामलीला मैदान से तेजस्वी का तंज

INDIA Bloc Mega Rally: “दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी इंडिया ब्लॉक आज एक बड़ी रैली कर रहा है. कांग्रेस ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है. रैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मौजूद हैं.

इनके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रेयन, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई दिग्गज नेता भी पहुंचे हैं.

रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “दिल्ली की भीड़ बता रही है कि मोदी जिस आंधि से आए थे, उसी तूफान की तरह चले जाएंगे. तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, “पीएम मोदी की रैली वैसी ही है जैसे चाइनीज माल”

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति के सामने खड़े भी नहीं हुए जब वह आडवाणी जी को सम्मान दे रही थीं. उन्होंने कहा कि ये लोग नागपुरिया कानून लागू करना चाहते हैं. तेजस्वी यादव ने उस गाने के साथ पीएम मोदी पर हमला बोला, “तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो.” उन्होंने यह भी कहा, ‘रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता रूठ जाएगी तो हाथ मलोगे.’

तेजस्वी यादव ने कहा, “देश में जहां भी हम जा रहे हैं वहां जनता का आशीर्वाद मिलरहा है. देश के लोकतंत्र संविधान के लिए हम लो‌ग इकट्ठा हैं. देश में भाई से भाई को लड़ाया जा रहा है. नफरत की राजनीति की जा‌ रही है.

तेजस्वी ने कहा, “अबकी बार 400 नारा लगाने वालों का मुंह है वो कुछ भी बोलेंगे. जनता मालिक है और आपको तय करना है कि देश के शासन में कौन काम करेगा. वह लोग नारा लगा रहे हैं और टारगेट फिक्स कर रहे हैं. लगता है पहले से ही ईवीएम का सेटिंग हो चुका है.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.