हाल ही एक रिपोर्ट में पाया गया कि Ghost sharks मादा sharks के पास संबंध बनाने के दौरान मांथे पर दांत उगाते हैं.
माथे पर उगते दांत- टेनेकुला
नर घोस्ट शार्क के माथे पर छड़ जैसी संरचना उगती है जिस पर धारदार दांतों की कतार होती है। इन्हें टेनेकुला कहा जाता है और ये केवल नर में ही पाए जाते हैं.
प्रजनन में टेनेकुला का रोल
ये दांत मादा को पकड़ने के लिए प्रयोग होते हैं। यह प्रक्रिया नर शार्क को सहवास के दौरान मादा को मजबूती से थामने की क्षमता देती है.
जीवाश्म से मिला 31.5 करोड़ साल पुराना सबूत
वैज्ञानिकों ने 315 मिलियन साल पुराने जीवाश्म में भी टेनेकुला पाए, जिनमें जबड़े के दांतों जैसी संरचना मौजूद थी. यह दिखाता है कि यह विशेषता करोड़ों साल से चली आ रही है.
आधुनिक घोस्ट शार्क पर जेनेटिक रिसर्च
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी और शिकागो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया कि ये माथे के दांत उन्हीं जीन से विकसित होते हैं जिनसे मुंह के दांत बनते हैं.
सीटी स्कैन से मिली नई जानकारी
फॉसिल और जीवित मछलियों के सीटी स्कैन से पता चला कि ये दांत बिल्कुल जबड़े जैसी कतारों में व्यवस्थित हैं. यानी विकासक्रम ने पुराने जीन को नए तरीके से इस्तेमाल किया.
Mughal History : कैसे हुआ मुगल साम्राज्य का अंत? कौन था अंतिम शासक