Shabina Adeeb Ghazal: ‘तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है’ पढे़ शबीना अदीब की गजल


देश-विदेश की मशहूर शायर

सबसे कम उम्र की शख्सियत शबीना अदीब देश-विदेश की मशहूर शायर हैं.

मोहब्बत

ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है, अभी तकल्लुफ़ है गुफ़्तुगू में अभी मोहब्बत नई नई है.

चाहत

अभी न आएगी नींद तुम को अभी न हम को सुकूँ मिलेगा, अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा अभी ये चाहत नई नई है.

ख़ुशबू

बहार का आज पहला दिन है चलो चमन में टहल के आएँ, फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है.

ख़ानदानी रईस

जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है.

शोहरत

ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा कि आ के बैठे हो पहली सफ़ में, अभी से उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है.

ताक़त

बमों की बरसात हो रही है पुराने जाँबाज़ सो रहे हैं, ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है.

Sahir Ludhiyanvi Shayari : तुम मेरे लिए अब कोई इल्ज़ाम न ढूँडो…साहिर लुधियानवी के बेहतरीन शायरी