Rahat Indori : ‘अब इतनी सारी शबों का हिसाब कौन रखे…’ पढ़िए शेर
Sagar Dwivedi
April 30, 2024
https://www.themediawarrior.com
राह
सितारो आओ मिरी राह में बिखर जाओ, ये मेरा हुक्म है हालाँकि कुछ नहीं हूँ मैं.
दोस्ताना
चराग़ों का घराना चल रहा है, हवा से दोस्ताना चल रहा है.
हिसाब
अब इतनी सारी शबों का हिसाब कौन रखे, बड़े सवाब कमाए गए जवानी में.
पल
आते जाते पल ये कहते हैं हमारे कान में, कूच का ऐलान होने को है तय्यारी रखो.
चौखट
चाँद सूरज मिरी चौखट पे कई सदियों से, रोज़ लिक्खे हुए चेहरे पे सवाल आते हैं.
इबादत
जा-नमाज़ों की तरह नूर में उज्लाई सहर, रात भर जैसे फ़रिश्तों ने इबादत की है.
ज़िंदगी
मैं करवटों के नए ज़ाइक़े लिखूँ शब-भर, ये इश्क़ है तो कहाँ ज़िंदगी अज़ाब करूँ.
Mahavir Jayanti 2024 : महावीर जयंती पर जानिए भगवान महावीर क्या थे सिद्धांत?
Read More