Rahat Indori : ऐसी गर्मी है कि पीले फूल काले पड़ गए…राहत इंदौरी के शेर
Ravi Mishra
April 18, 2024
https://www.themediawarrior.com
गर्मी
शहर क्या देखें कि हर मंज़र में जाले पड़ गए, ऐसी गर्मी है कि पीले फूल काले पड़ गए.
प्रेरणादायक
मैं मर जाऊँ तो मेरी एक अलग पहचान लिख देना, लहू से मेरी पेशानी पे हिंदुस्तान लिख देना.
ख़याल
ख़याल था कि ये पथराव रोक दें चल कर, जो होश आया तो देखा लहू लहू हम थे.
बेरोज़गारी
कॉलेज के सब बच्चे चुप हैं काग़ज़ की इक नाव लिए, चारों तरफ़ दरिया की सूरत फैली हुई बेकारी है.
ज़िम्मेदारी
रात की धड़कन जब तक जारी रहती है, सोते नहीं हम ज़िम्मेदारी रहती है.
रज़ाई
सोए रहते हैं ओढ़ कर ख़ुद को, अब ज़रूरत नहीं रज़ाई की.
मीर तक़ी मीर
हमारे मीर-तक़ी-'मीर' ने कहा था कभी, मियाँ ये आशिक़ी इज़्ज़त बिगाड़ देती है.
‘भारत रत्न’ पाने वालों को मिलती हैं ये शानदार सुविधाएं
Read More