Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिला जिले में शुक्रवार को एक बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे मयंक कोल की मौत हो गई. तकरीबन 45 घंटे चल रहें रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वह बोरवेल के भीतर 42 फीट की गहराई पर मिट्टी-पत्थरों के बीच उसका शव बरामद किया गया. जब उसे बहार निकाला गया तो उसके शरीर में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं थी. मेडिकल टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
एडिशनल SP विवेक लाल सिंह ने कहा, “NDRF, पुलिस, स्थानीय टीम, लोग और स्थानीय प्रशासन ने करीब 45 घंटे तक कड़ी मेहनत की…लेकिन हम उसकी जान नहीं बचा सके.”
राजेंद्र शुक्ला ने जताया शोक
रीवा जिले के मनिका ग्राम में बोरवेल में गिरे बालक मयंक को स्थानीय प्रशासन के निरंतर प्रयासों एवं अथक परिश्रम के बाद भी दुर्भाग्यवश बचाया नहीं जा सका. इस घटना से मन वेदना से पूर्ण है एवं मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में स्थान देने तथा परिवारजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने पीड़ित बच्चे के परिजनों को रेडक्रॉस की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है. दुःख की इस घड़ी में हम परिजनों के साथ हैं. ॐ शांति🙏
