Priyanka Chopra: कईं महींनों के बाद भारत लौटने के बाद ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या पहुंची हैं. वहां उन्होंने परिवार संग राम लला के दर्शन किए. फेमस एक्ट्रेस को पीले रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है.
प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं है. तस्वीरों में एक्ट्रेस को पीले सूट में दिखाई दे रहीं है. उन्होंने अपनी गोद में बेटी मालती को उठाया हुआ है. ऑरेंज आउटफिट में मालती मेरी बेहद क्यूट लग रही हैं. इसके साथ में निक व्हाइट कलर का कु्र्ता-पायजामा पहने हुए खड़े हैं.
बताते चले कि कुछ दिनों पहले प्रियंका कुछ कार्य प्रतिबद्धताओं के लिए अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत पहुंचीं. उन्होंने मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में बुलगारी का एक भव्य स्टोर लॉन्च किया. लॉन्च के लिए, उन्होंने अनामिका खन्ना की कढ़ाईदार ब्रैलेट और फ़्लोर-स्वीपिंग पैंट के साथ-साथ सोने की स्टिलेटो सैंडल के साथ एक लक्जरी सरीसृप-प्रेरित टुकड़ा तैयार किया. वह इस ब्रांड की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर में से एक हैं.
निक भी बीते सोमवार यानी 18 मार्च को मुंबई पहुंचे. एयरपोर्ट पर उन्होंने ऑल-व्हाइट लुक में स्टाइलिश एंट्री की. उन्होंने सफेद शर्ट पहनी थी जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट और स्नीकर्स के साथ पेयर किया था. इस साल निक की यह दूसरी भारत यात्रा है. उन्होंने और उनके भाइयों केविन और जो जोनास ने जनवरी में लोलापालूजा इंडिया संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन किया. निक अपनी पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी के देश में आने के कुछ दिनों बाद भारत पहुंचे.
उन्होंने मुंबई में बुल्गारी और ईशा अंबानी के रोमन होली समारोह में अपनी उपस्थिति से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. प्रियंका ने पेस्टल गुलाबी स्टाइलिश स्लिट स्कर्ट-स्टाइल वाली शीर प्री-ड्रेप्ड साड़ी चुनी, जिसे उन्होंने बस्टियर ब्लाउज के साथ जोड़ा. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मैचिंग ह्यू हील्स पहनी थीं.
इस बीच प्रियंका के काम के बता करे तो आने वाले महीनों में प्रियंका जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में नजर आएंगी. वह डिज्नीनेचर की आगामी फिल्म टाइगर में अपनी आवाज देने के लिए भी तैयार हैं. फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
बॉलीवुड की बात करें तो वह फरहान अख्तर की अगली निर्देशित फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आए आने वाली हैं.
